Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया जोरदार स्वागत
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया जोरदार स्वागत

रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह का रुदौली विधानसभा मे प्रथम आगमन पर नगर अध्यक्ष तारिक रुदौलवी के नेतृत्व मे अपने आवास पर सैकड़ो समर्थकों के साथ माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। माल्यार्पण के पश्चात् श्री सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष बनने पर रुदौली मे प्रथम आगमन हुआ गंगा जमुनी तहजीब आपसी सौहार्द सदभाव यदि कही मिलता है तो वह रुदौली नगर है। वही 2027 के विधानसभा चुनाव की बात को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार पूरे जोर शोर से अपने चुनाव को लड़ेगी और हर विधानसभा में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी हमारे नेता राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने का काम करेगी। वहीं दूसरी और तारीख रुदौली के पिता मुजीब रुदौली का नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कुशलक्षेम भी जाना है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह रामदास वर्मा रमेश यादव शाह मंसूर अहमद अहमदी फरीद अहमद सोनू मोहम्मद तौकीर उर्फ अरबाज मसूद गुड्डू मुजीब रुदौली रशीद बॉबी रूमान असर फिरोज खान फैजान खान जीशान रजा अयातुल्लाह बाबर रजा मुस्लिम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच – 26 जुलाई को तैनाती, 30 जुलाई तक काम शुरू नहीं – पंचायतों में सचिव नदारद, बीडीओ बोली चार्ज देने गए है सचिव

समाचार प्रस्तुति:- विवेक श्रीवास्तव बहराइच। बलहा विकासखंड के कई ग्राम पंचायतों में सचिव की तैनाती …

Leave a Reply