Breaking News
Home / अयोध्या / मवई अयोध्या – योग से स्वस्थ मन और तन की होती है प्राप्ति – आशा शुक्ला
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मवई अयोध्या – योग से स्वस्थ मन और तन की होती है प्राप्ति – आशा शुक्ला

रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS 

मवई अयोध्या – योग से स्वस्थ मन और तन की होती है प्राप्ति – आशा शुक्ला

अयोध्या 21 जून – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मवई थाना परिसर में थानाध्यक्ष मवई आशा शुक्ला ने पुलिस कर्मियों के साथ योग किया। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता हैं।

बता दें प्रतिवर्ष 21जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस कर्मियों ने योग कला का अद्वितीय प्रदर्शन व अभ्यास करते हुए सभी लोगों को स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष मवई आशा शुक्ला ने सभी पुलिस कर्मियों को योग के बारे में विस्तार से बताया तथा योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक फायदों को गिनाया। उन्होंने बताया कि आज दुनियाभर में योग को लोग अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं और योगासनों के अभ्यास से स्वस्थ मन और तन की प्राप्ति का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सुबह उठकर योग करना चाहिए,जिससे

स्वस्थ मन की प्राप्ति हो। इस मौके पर उन्होंने ने सभी पुलिस कर्मियों को शुभकामनाएं, व बधाई दी।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच – बलहा का ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर शेरे बेचाई भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं की गिरफ्त में, महीनो से लटकता ताला

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव बलहा, बहराइच – ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर शेरे बेचाई जिला बहराइच के …

Leave a Reply