मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS
अयोध्या 23 मार्च – रूदौली सर्किल के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के गनेशपुर में गुरुवार को पूर्व प्रधान के पुत्र की दिन दहाड़े हुई हत्या में पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार कर किया है। हत्या में प्रयुक्त इनसे आला कत्ल भी बरामद किया गया।
थाना क्षेत्र के गनेशपुर में गुरुवार को दिन में ही हमलावरों ने पूर्व प्रधान के पुत्र सिकंदर पर राड से हमला कर की थी निर्मम हत्या,इलाज के दौरान सिकंदर की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार शाम थाना क्षेत्र के शेरपुर जंगल के पास से गनेशपुर गांव के निवासी शहजाद और इसके साथी पुत्ती लाल निवासी कस्बा असंद्रा बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया। बाबा बाजार थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि हत्या की वजह रंजिश है। हत्या की साज़िश शहजाद ने पुत्ती लाल की असंद्रा स्थिति बिरयानी की दुकान पर रची थी। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।