Breaking News
Home / आयोध्या / मवई अयोध्या – मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 183 जोड़े
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मवई अयोध्या – मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 183 जोड़े

रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS 

मवई अयोध्या – मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 183 जोड़े

 

सरकार अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कर रही है काम – राम चन्द्र यादव

विवाह गीतों के बीच मंत्रोच्चार के साथ निभाई गई रस्में

अयोध्या – मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत सोमवार को रुदौली तहसील के नरौली में स्थित श्री कृष्णा आरटीएस कॉलेज परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें 153 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जिसमें वर-बधू ने विवाह मंडप के सात फेरे लिए तो 30 जोड़ों का निकाह हुआ। नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान और आशीर्वाद देकर विदा किया गया।

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की इस पहल से देश की बेटियों व नारी शक्ति को बल मिला है। सरकार अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर लाभ पहुंचाने का संकल्प ली है। इसके लिए कई लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। महिला सशक्तिकरण, नारी वंदन, मिशन शक्ति आदि के माध्यम से महिलाओं को सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाई जा रही है। एसडीएम अंशिका दीक्षित ने परिणय सूत्र में बंधने वाले सभी नव दाम्पत्य वर वधू को सुखमय जीवन की कामना की। इसके पूर्व एसडीएम अंशिका दीक्षित ने सभी जोड़े और उनके स्वजनों का स्वागत किया। इस समारोह में पंडितों ने एक साथ मंत्रोच्चारण कर हवन-पूजन किया। इसके बाद 153 वर-वधू का हिन्दू रिति विधिविधान से विवाह कराया गया।वहीं पालपुर निवासी समाजसेवी सुल्तान उल्लाह ने सभी वर -वधुओं को चांदी की अंगूठी देकर आशीर्वाद दिया।जबकि 30 अल्पसंख्यक जोड़ों का निकाह हुआ।मवई ब्लाक के 49 जोड़े व रुदौली ब्लाक व नगर पालिका सहित 135 जोडो का विवाह संपन्न हुआ।अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल,भाजपा नेता निर्मल शर्मा,ग्राम प्रधान राजेश यादव,तेज तिवारी,अनिल वर्मा,बृजेश यादव,अर्जुन यादव,सर्वेश जायसवाल,बीडीओ मवई अनुपम वर्मा,बीडीओ रुदौली अखिलेश गुप्ता,मवई थानाध्यक्ष आशा शुक्ला,राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच – 26 जुलाई को तैनाती, 30 जुलाई तक काम शुरू नहीं – पंचायतों में सचिव नदारद, बीडीओ बोली चार्ज देने गए है सचिव

समाचार प्रस्तुति:- विवेक श्रीवास्तव बहराइच। बलहा विकासखंड के कई ग्राम पंचायतों में सचिव की तैनाती …

Leave a Reply