Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / मवई अयोध्या – भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के अयोध्या इकाई द्वारा आयोजित विशेष प्रांतीय सम्मेलन कार्यक्रम हुआ संपन्न
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मवई अयोध्या – भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के अयोध्या इकाई द्वारा आयोजित विशेष प्रांतीय सम्मेलन कार्यक्रम हुआ संपन्न

 

मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

अयोध्या – मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का विशेष प्रान्तीय सम्मेलन जिसमे संगठन के अनेक राष्ट्रीय और प्रान्तीय पदाधिकारी मंडल और जिलों से आये अध्यक्ष पत्रकार शामिल हुए। शनिवार को सहादतगंज स्टार सिटी होटल में आयोजित सम्मेलन में महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद ने बताया डेढ़ दर्जन प्रान्तों और प्रदेश के 55 जिलों में फैले महासंघ ने पत्रकार हितों की रक्षा को ही अपना पहला धर्म बना रखा है। इनकी मान्यता और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से संघर्ष चल रहा है। मुख्यमंत्री को मांगपत्र दिया जा चुका है जल्द ही परिणाम अच्छे देखने को मिल सकते है। आज आवश्यक्ता है कि हमारी एकता कैसे मजबूत हो और पत्रकारों के नाम पर शोषण करने वाले लोगो पर विराम लगे जो इनके सहारे अपनी दुकान चला रहे है। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक और उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ0 बाल कृष्ण पाण्डेय ने निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता करने पर बल देते हुए कहा पक्षकार बन कर खबरों को न बनाएं समाज के हित मे लेखनी चलाने की हमारी आदत होनी चाहिए। राष्ट्रीय मुख महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया ने कहा राम सेतु निर्माण में गिलहरी के योगदान की तरह संगठन और पत्रकारों की एकता के लिए कार्य करे। नसंगठन में पद नही बड़ा होता बड़ा कार्य होता है। अपनी एकता की मजबूती पर ध्यान रहे क्यो कि बिना ताकत आज के परिवेष में न तो कुछ हासिल किया जा सकता है न ही प्रभावकारी पत्रकारिता संभव है। राष्ट्रीय देश दर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रदीप सिंह और प्रवक्ता व संपादक पवनेश उपाध्याय ने इस बात पर बल दिया कि भ्र्ष्टाचारी राजनीति में पत्रकारिता की चुनौतियां भी बढ़ी है आज के परिवेश में निष्पक्ष और रचनात्मक पत्रकारिता आसान नही रहा पत्रकारों के उत्पीड़न की बाते भी सामने आ रही है। इस लिए आवश्यक्ता है कि हम अपनी लेखनी को पक्षकार बन कर न चलाये भरोसा दिया किसी साथी का उत्पीड़न हुआ तो संगठन लड़ाई लड़ने को सबसे आगे खड़ा मिलेगा। संबोधित करने वालो में प्रदेश संरक्षक रामचन्द्र मंडल अध्यक्ष प्रयागराज अजय पाण्डेय सुलतानपुर अध्यक्ष अनुराग द्विबेदी पंकज पाण्डेय अंजनी तिवारी आजमगढ़ व बलिया से कृष्ण मणि शुक्ल दिग्विजय सिंह मंझनपुर से शमसाद अली वाराणसी अशोक सिंह मिर्जापुर आशीष शुक्ल पंकज पाण्डेय प्रतापगढ़ रत्नेश कुमार करछना अमित द्विवेदी राजेश शुक्ल आदि जनपदों से आये पदाधिकारी पत्रकार शामिल रहे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम पाण्डेय की अध्यक्षता और अयोध्या जिला संयोजक अरुण पाण्डेय व लीगल एडवाइजर सुधीर मिश्र के संचालन में हुए इस सम्मेलन में अतिथियों के स्वागत सम्मान और उद्बोधन की भागीदारी निभाने वालो में अयोध्या मंडल अध्यक्ष सुधाकर श्रीवास्तव उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष सूर्य कुमार मिश्र उपाध्यक्ष राम कल्प पाण्डेय जिला संरक्षक पृथ्वीराज सिंह तहसील मिल्कीपुर अध्यक्ष ओंकार मिश्र सोहावल अध्यक्ष राम सुरेश सिंह बाबा मंडल सचिव राकेश मिश्रा कार्यकारिणी सदस्य ब्यूरो प्रमुख धर्म पाल सिंह, अमित यादव शोहराब खान पी के पाण्डेय अनिल तिवारी देवकुमार संजीव सिंह मोहित यादव विजय मिश्र शिवाकांत तिवारी उमाशंकर तिवारी रवि शुक्ला राजेश यदुबंशी अनूप यादव अखिलेश श्रीवास्तव सूर्य बक्स सिंह सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

About Ayodhya cmd news

Check Also

डीएम ने किया सीएचसी बिल्सी का निरीक्षण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा डीएम ने किया सीएचसी बिल्सी का निरीक्षण   डीएम ने दी …

Leave a Reply