Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बाराबंकी- एबीवीपी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बाराबंकी- एबीवीपी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

आशीष सिंह

बाराबंकी। सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाराबंकी के कार्यकर्ताओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर स्थित कमला नेहरू पार्क में विश्व योग दिवस मना कर स्वस्थ एवं निरोगता का संदेश दिया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश मंत्री आकाश पटेल रूद्र ने संबोधित करते हुए कहा कि शरीर और मन को पवित्र रखने का सबसे सर्वोत्तम साधन योग है। योग मनुष्य के शरीर ही नहीं अपितु मन के विकारों को भी समाप्त करता है। इसलिए योग मनुष्य के लिए सबसे सर्वोत्तम साधन है। आज हमको शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आत्मनिवहर संस्कृति को अपनाना होगा जो योग से ही संभव है। आज भारत का योग पूरे विश्व को निरोगी कर रहा है। आज भारत की संस्कृति को बड़ी तादाद में लोग स्वीकार रहे है और लाभान्वित हो रहे है। भारत की प्राचीनता में यहां की संस्कृति सत्यम योग उच्यते का भाव आत्मसात है। योग एक प्राचीन समय से चला आ रहा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अन्यास है जिसकी शुरुआत (उत्पत्ति) भारत में हुई थी। श्योग शब्द संस्कृत भाषा से निकला है। योग हमारे शरीर का मन से मिलाप कराता है और यह शब्द इसी का प्रतीक है। योग खासतौर पर इंद्रियों को नियंत्रित करता है। हम सभी को अपने जीवन में प्रतिदिन प्रातः योग अवश्य करना चाहिए जिससे पूरे दिन हमारे अंदर ऊर्जा रह सके और हमारा ध्यान कार्य में अच्छे से केंद्र इसके साथ ही प्रतिदिन योग करने से हम भी स्वस्थ रहेंगे इस अवसर पर निशांत द्विवेदी, रजनीश मिश्र, विशाल सिंह, प्रिंस शर्मा, श्रद्धा वर्मा, अनुष्का गुप्ता, अक्षत जयसवाल, शालीन, आलोक रस्तोगी, अमन वर्मा, सौरभ, भूपेंद्र, संस्कार, आनंद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About cmdnews

Check Also

भाजपा मंडल कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता पर जोर

रिपोर्ट राज कुमार पांडेय CMD न्यूज बस्ती  भाजपा मंडल कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता पर जोर …

Leave a Reply