Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / आज का राशिफल-आज का पञ्चाङ्ग- दिनांक – 22 जून
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

आज का राशिफल-आज का पञ्चाङ्ग- दिनांक – 22 जून

दिन = बुधवार
संवत् = 2079 (राक्षस नाम संवत्सर)
मास = आषाढ़ मास
पक्ष = कृष्ण पक्ष
तिथि = नवमी तिथि
नक्षत्र = उ० भाद्रपद नक्षत्र
योग = सौभाग्य योग
दिशाशूल – उत्तर दिशा
राहुकाल – मध्याह्न 12 बजे से 1:30 तक

【 –विशेष टिप–】
===================================
★★अगर आपके घर में कोई काफी बीमार है तो आप पितृ पक्ष की चतुर्दशी के दिन रोगी के सिरहाने एक लाल पोटली रख दें। पोटली में 100 ग्राम गेहूं के दानों के साथ एक रुपए का सिक्का और एक कील बांधकर रख दें। अब अगले दिन सुबह इस पोटली को पीपल के वृक्ष की जड़ में गाड़ आए। आते समय किसी से कुछ बोले न। ऐसा करने से जल्द ही स्वास्थ लाभ होगा।
====================================

【 –राशिफल–】

मेष राशि:
आप की आदतों के कारण आप ने अपनों से दुरिया बना ली। समय रहते अपने सम स्वभाव और व्यवहार को बदलें, तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

वृषभ राशि:
पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है, जो भी काम करें पुरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।

मिथुन राशि:
नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते है।

कर्क राशि:
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी, वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

सिंह राशि:
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पुरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

कन्या राशि:
बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नती से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

तुला राशि:
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे। यात्रा सुखद रहेगी।

वृश्चिक राशि:
कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से इर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

धनु राशि:
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

मकर राशि:
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराय नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा, जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि:
नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते है। कारोबार विस्तार के योग है।

मीन राशि:
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्ग दर्शन सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते है। खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

==================================================

(सरल उपाय, सहज समाधान ज्योतिष, वैदिक एवं वास्तु संस्थान)

(आपका सुखमय जीवन, हमारा उद्देश्य)

【पायें सरल उपायों से समाधान】

【–ज्योतिर्विद–】

पं० विष्णु स्वरूप अवस्थी (गुरु जी)
(कर्मकाण्ड,ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ)

पं० सत्यम विष्णु अवस्थी
(ज्योतिष एवं आध्यात्मिक चिंतक)

प्रधान कार्यालय –
माँ भद्रकाली आश्रम
बिरहर, कानपुर नगर (उo प्रo) -209209

About cmdnews

Check Also

BAHRAICH – संवेदनशील व असुरक्षित घरों में लगावाये जा रहे हैं दरवाज़े

रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव बहराइच 05 सितम्बर। तहसील महसी अन्तर्गत हिंसक वन्यजीव (भेड़िया) के हमलों से …

Leave a Reply