Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / 12 घण्टे के अन्दर दुष्कर्म करने के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

12 घण्टे के अन्दर दुष्कर्म करने के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक-23.05.2022 गोंडा

सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज

थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के रहने वाले एक युवक द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 15.05.2022 को उसकी पत्नी व उसकी बहन के साथ सुहेल अहमद व उसके अज्ञात साथी द्वारा दुष्कर्म कर उनका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गयी है। वादी की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश/आदेश थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज को दिए गए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.05.2022 को सुरागरसी-पतारसी कर घटना कारित करने वाले अभियुक्त सिमरोज उर्फ सुहेल अहमद व प्रकाश में आये उसके साथी अभियुक्त बलवान उर्फ बब्लू को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

About cmdnews

Check Also

भाजपा मंडल कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता पर जोर

रिपोर्ट राज कुमार पांडेय CMD न्यूज बस्ती  भाजपा मंडल कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता पर जोर …

Leave a Reply