Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / मवई अयोध्या – भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी राष्ट्र के रत्नों में से एक – खां
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मवई अयोध्या – भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी राष्ट्र के रत्नों में से एक – खां

मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

संसार में कुछ लोग ऐसे भी जन्म लेते है जो अपने सद्गुणों के जरिए साधारण शख्स न रहकर समाज व राष्ट्र के लिए बहु मूल्य रत्न साबित होते हैं। ऐसे ही प्रतिभा के धनी थे, भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी। जिन्होंने अपनी नायाब खूबियों की बदौलत सियासी फलक पर चमकते सितारे की तरह आवाम में अपना स्थान बनाया, वे भारत के 21 वी सदी में एक सर्व संपन्न व भारत को एक नया आयाम दिलाने के लिए हमेशा कोशिशें करते रहे। यह विचार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुनीर अहमद खां ने भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का व्यक्तित्व बहुत ही विराट था। उनकी सोच सर्व जन हिताय,के दर्शन पर आधारित थी। गांवों गरीबों का समग्र उत्थान उनका मौलिक चिंतन था। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व प्रधान मोहम्मद कदीर खां ने कहा कि उनके प्रयासों का नतीजा है आज पंचायत संस्थानों को अधिकारों से लेस कर विकास हेतु पर्याय धन राशि मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी ने युवा व महिला कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। जिसमे 18 साल के युवाओं को मताधिकार प्रदान किया, और इसके साथ ही महिलाओं के लिए पंचायत संस्थाओं में एक तिहाई सीटें आरक्षित कर उनके आत्म सम्मान व गौरव की भावना को परवान चढ़ाया। विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए प्रयास उल्लेखनीय रहेगे। इस मौके पर मोहम्मद फज़ील खां, मुज्तबा खां, मोहम्मद सुएब खां, आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

About cmdnews

Check Also

भाजपा मंडल कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता पर जोर

रिपोर्ट राज कुमार पांडेय CMD न्यूज बस्ती  भाजपा मंडल कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता पर जोर …

Leave a Reply