Breaking News
Home / CMD NEWS E-NEWSPAPER / सुशासन दिवस पर विधायक ने सैकड़ों जरूरतमंदों में वितरित किए कंबल।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

सुशासन दिवस पर विधायक ने सैकड़ों जरूरतमंदों में वितरित किए कंबल।

सुशासन दिवस पर विधायक ने सैकड़ों जरूरतमंदों में वितरित किए कंबल।

मुदस्सिर हुसैन।। CMD NEWS

मवई अयोध्या।।  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर आयोजित सुशासन दिवस भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला शेखाना व ग्राम पंचायत भौली में जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया।
रुदौली नगर मोहल्ला शेखाना स्थित भास्कर पब्लिक स्कूल में नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता व महिला मोर्च की नगर अध्यक्ष रजनी निषाद द्वारा कंबल वितरण का आयोजन किया गया वहीं ग्राम पंचायत भौली में ग्राम प्रधान पप्पू लोधी के द्वारा जनचौपाल व कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे तहसील व ब्लाक के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्बोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि आज भाजपा की सरकार में गांव की जनता को सीधे लाभ मिल रहा है जनता के लिए आवंटित धन पूरा का पूरा जनता के खाते में सीधे पहुंच रहा है जबकि पहले की पूर्ववर्ती सरकारों में बिचौलियों द्वारा जनता के पैसा का बंदरबांट कर लिया जाता है कहा कि आज जनता अपनी समस्या लेकर सीधे अधिकारी और कर्मचारी तक पहुंच रही है और उनकी समस्याओं का समाधान भी हो रहा है।
बताया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार तन मन से आम जनमानस के लिए काम कर रही है और राम राज्य की परिकल्पना साकार हो रही है।
विधायक ने चौपाल में आये फरियादियों की समस्याओं को भी सुना और तत्काल अधिकारियों को निराकरण के लिए कहा।
भास्कर पब्लिक स्कूल मोहल्ला शेखाना में कुल 60 जरूरतमंद व्यक्तियों को महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रजनी निषाद के सहयोग विधायक द्वारा कंबल का वितरण किया गया इस दौरान नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता, नगर महामंत्री राम राज लोधी, मनीष आर्य, राज कुमार सोनकर, श्याम वैश्य, जालपा यादव, सतीश कुमार रंजीत निषाद व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं ग्राम पंचायत भौली में भी सैकड़ो असहाय व जरूरत मंद लोगों को कंबल का वितरण किया गया जहां तहसीलदार प्रज्ञा सिंह, खंड विकास अधिकारी रुदौली अखिलेश गुप्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार यादव, कानूनगो राम दुलारे तिवारी, लेखपाल, नीलिमा गौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल शर्मा, तेज तिवारी, अश्वनी यादव, पवन लोधी, ग्राम प्रधान पप्पू लोधी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।।

About Anuj Jaiswal

Check Also

डीएम ने किया सीएचसी बिल्सी का निरीक्षण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा डीएम ने किया सीएचसी बिल्सी का निरीक्षण   डीएम ने दी …

Leave a Reply